Posts

Showing posts with the label Broadcasting Corporation

#Balakot: भारतीय वायु सेना के हमले के वायरल वीडियो का सच

Image
सोशल मीडिया समेत कई बड़े भारतीय टीवी न्यूज़ चैनलों पर दिखाया जा रहा 'पाकिस्तान में तथाकथित भारतीय एयरस्ट्राइक' का वीडियो 26 फ़रवरी की सुबह का नहीं, बल्कि पुराना है. इस वीडियो को शेयर करने वालों ने दावा किया है कि किस तरह भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में जाकर जैश- ए-मोहम्मद के बड़े कैंप को तबाह किया. भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर भारतीय वायु सेना के इस कथित ख़ुफ़िया मिशन की जानकारी दी. उन्होंने कहा, "भारत सरकार को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि जैश- ए-मोहम्मद देश के दूसरे हिस्सों में आत्मघाती हमले करने की कोशिश कर रहा था. इसलिए मंगलवार तड़के भारत ने बालाकोट में जैश के सबसे बड़े ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाया." इसके बाद से ही भारत समेत पाकिस्तान में  #Surgicalstrike2, #IndianAirForce और  #Balakot  ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल हैं. इन हैशटैग्स के साथ फ़ाइटर विमानों द्वारा कथित बमबारी का जो एक वीडियो शेयर किया जा रहा है और टीवी पर दिखाया जा रहा है, वो पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूज़र्स के अनुसार 22 ...