पाकिस्तान बोला- PoK में घुसे भारत के लड़ाकू विमानों से कोई नुकसान नहीं हुआ
सेना से जुड़े सूत्रों ने कहा, 'हमें इस पर कुछ नहीं कहना है. यह पाकिस्तान ने ट्वीट किया है. हम क्यों इस पर जवाब दें.' पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई से परेशान पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. इस बीच पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया गया है कि भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि 'भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए मुजफ्फराबाद सेक्टर में घुस आए. पाकिस्तान वायु सेना ने तुरंत कार्रवाई की. भारतीय विमान वापस चले गए.' उन्होंने साथ ही दावा किया कि वायुसेना के विमानों ने वापस लौटते हुए हड़बड़ी में खुली जमीन पर ही बम गिरा दिए, जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. Payload of hastily escaping Indian aircrafts fell in open. pic.twitter.com/8drYtNGMsm — Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) February 26, 2019 Payload of hastily escaping Ind...
