Posts

Showing posts with the label IND vs Aus 2nd T 20 match bangalore Virat kohli

विजाग की हार का बदला लेने कल कंगारुओं के सामने होगी टीम इंडिया

Image
 -मैच का समय: रात सात बजे से- बेंगलुरू :   भारत की नजरें पूरी तरह से आगामी विश्व कप पर टिकी हैं लेकिन टीम दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को जब यहां आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी तो चाहेगी कि घरेलू सीरीज नहीं गंवाए. विशाखापत्तनम में पहले टी20 में खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के कारण भारत को तीन विकेट ही हार का सामना करना पड़ा था और टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 126 रन ही बना सकी. जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाले गेंदबाजी आक्रमण ने हालांकि टीम को अंतिम ओवर तक मैच में बनाए रखा लेकिन यह नाकाफी था.भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले ही कह चुके हैं कि मई-जुलाई में होने वाले विश्व कप के लिए उनकी टीम लगभग तय है लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 और पांच वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मौका मिलने की संभावना से उन्होंने इनकार नहीं किया है. कप्तान कोहली लोकेश राहुल और ऋषभ पंत दोनों को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अधिकांश मैचों में मौका दे सकते हैं. भारत ने नियमित सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आराम देकर राहुल...