Posts

Showing posts with the label Sports

हमने नहीं खोई है अपनी लय, दूसरे मैच में करेंगे वापसी : क्रुणाल पांड्या

Image
क्रुणाल पांड्या ने कहा कि हम लगातार दो मैच नहीं हारने वाले हैं। बेंगलुरु, प्रेट्र। भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने जोर देते हुए कहा कि टी-20 सीरीज का पहला मैच गंवाने के बावजूद भारतीय टीम ने लय नहीं खोई है। उन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम में 126 रनों के स्कोर का बचाव करने में 'लगभग सफल' रहने से टीम का मनोबल बढ़ा है। 27 वर्षीय ऑलराउंडर क्रुणाल ने कहा, 'यह शानदार गेंदबाजी प्रयास था। सभी ने योगदान दिया और हमने कम स्कोर का लगभग बचाव कर लिया था। हमें सिर्फ अपनी बल्लेबाजी को लेकर अधिक सतर्क होने की जरूरत है। बुधवार को काफी महत्वपूर्ण मैच है और हम 0-1 से पिछड़े हुए हैं, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने लय गंवा दी है। हम उस रात हार गए थे, लेकिन हम लगातार दो मैच नहीं हारने वाले। मुझे यकीन है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।' यह पूछने पर कि क्या वह पिछले मैच के सातवें नंबर की तुलना में बेहतर क्रम पर बल्लेबाजी करना चाहेंगे, तो क्रुणाल ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इस बारे में नहीं सोच रहा कि मुझे कौन से नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। मेरा ध्यान सिर्फ उन चीजों पर है जो ...