Posts

Showing posts with the label Telecommunication Equipment

5G की तैयारी कर रही Airtel, नोकिया की प्रौद्योगिकी का दम-खम परखेगी

Image
बार्सिलोना :  फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी नोकिया ने रविवार को कहा कि भारती एयरटेल कंपनी 5जी नेटवर्क के लिए उसके दूरसंचार उपकरणों का परीक्षण करने जा रही है. नोकिया का कहना है कि उसके तकनीक समाधान से 4जी और 5जी, दोनों पीढ़ी की सेवाएं पेश की जा सकती हैं.  नोकिया के भारतीय बाजार प्रमुख संजय मलिक ने बयान में कहा, '5जी के लिए बेहद तेज स्पीड सुनिश्चित करने के लिए नेटवर्क तंत्र का आधुनिकीकरण महत्वपूर्ण है. हम भारती एयरटेल के साथ इसका परीक्षण करने पर विचार कर रहे हैं, जो कि 5जी प्रौद्योगिकी के लिए नेटवर्क तैयार करने में महत्वपूर्ण कदम है.'  बयान में कहा गया है कि यह परीक्षण एयरटेल की भारत में हाई स्पीड डेटा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने नेटवर्क को तैयार करने की रणनीति का हिस्सा है. नोकिया के एक अधिकारी ने कहा कि परीक्षण शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन वह परीक्षण के लिए उपकरण के साथ तैयार है.  नोकिया ने कहा कि इस परीक्षण से सेवा प्रदाताओं के मौजूदा नेटवर्क के प्रदर्शन में सुधार करने में सक्षम है और तो और कंपनी को 5जी के लिए ...