IAF ने बालाकोट में बरसाए बम, 'केसरी' अक्षय कुमार बोले- अंदर घुस के मारो
भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए 40 सैनिकों की मौत का बदला ले लिया है. 26 फरवरी को सुबह 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने मिराज के जरिए पाकिस्तान के बालाकोट में अंदर घुसकर जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर स्ट्राइक की. भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए 40 सैनिकों की मौत का बदला ले लिया है. 26 फरवरी को सुबह 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने मिराज के जरिए पाकिस्तान के बालाकोट में अंदर घुसकर जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर स्ट्राइक की. करीब 200 से 300 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. भारतीय वायुसेना की बहादुरी को पूरा देश सलाम कर रहा है. बॉलीवुड के दिग्गज सितारे सेना को सलाम करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. अनुपम खेर, परेश रावल और अजय देवगन जैसे सितारों की प्रतिक्रया के बाद 'केसरी' फेम अक्षय कुमार ने भी जोश भरा ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, "भारतीय वायुसेना पर गर्व है, हमारे फाइटर आतंकी ठिकानों को खत्म कर रहे हैं. अंदर घुस के मारो." #IndiaStrikesBack Proud of our #IndianAirForce fighters for destroying terror...
