पाकिस्तान पर फूटा दिव्यांगों का गुस्सा

लखीमपुर: दिव्यांगजन सर्व समाज सेवा समिति के बैनर तले सोमवार को दिव्यांगों का भी गुस्सा पाकिस्तान पर फूटा। पड़ोसी राष्ट्र पाकिस्तान के द्वारा सैनिकों पर आतंकी हमले से गुस्साए दिव्यांगों ने विलोबी मैदान में पाकिस्तान का पुतला फूंककर न केवल जबरदस्त विरोध जताया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।
दिव्यांगजन सर्व समाज सेवा समिति की बैठक विलोबी मैदान में संरक्षक जगदीश प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष सोनू तिवारी ने सभी दिव्यांगों के साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीद हुए सैनिकों को पहले श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दिव्यांगों ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। महामंत्री निखिल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाएं कि दोबारा पाकिस्तान भारत की ओर नजर उठाने की हिम्मत न करे। रोज-रोज की चोट से सभी ¨हदुस्तानी बहुत परेशान हैं। इसके बाद दिव्यांगों ने सामूहिक रूप से विलोबी मैदान के पार्क में पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पुतला फूंकने वालों में संगठन मंत्री बलराम राही, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार, उपाध्यक्ष राम दुलारे के अलावा राम दयाल, अर¨वद कुमार, हरिओम, महेश कुमार, शमसुद्दीन, सुनील कुमार शर्मा, विनोद कुमार, कुलदीप, शांति देवी समेत काफी संख्या में दिव्यांग शामिल थे।

में संरक्षक जगदीश प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष सोनू तिवारी ने सभी दिव्यांगों के साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीद हुए सैनिकों को पहले श्रद्धां

Comments

Popular posts from this blog

Maha Shivratri 2019: 5 बड़ी बातें जो हम भगवान शिव से सीख सकते हैं